2024 में पूरे साल रहना हैं तंदुरुस्त, अपनाएं ये हेल्दी आदतें


By Amrendra Kumar Yadav29, Dec 2023 09:00 PMjagran.com

स्वस्थ शरीर है जरूरी

भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में अक्सर लोग सेहत का ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

नए साल में हेल्थ का रखें ध्यान

नया साल आने वाला है, ऐसे में लोग नए-नए रिज्योल्युशन लेते हैं। इस नए साल सेहत का विशेष ध्यान रखें खुद को स्वस्थ रखने के लिए कुछ हेल्दी आदतें अपनाएं।

थोड़ी देर करें एक्सरसाइज

नए साल पर यह संकल्प लें कि इस साल रोजाना थोड़ी देर ही सही लेकिन एक्सरसाइज जरूर करेंगे। रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर स्वस्थ रहता है और एनर्जेटिक फील करते हैं।

कई परेशानियों से रहते हैं दूर

रोजाना एक्सरसाइज करने से कई तरह के परेशानियों से बचे रहते हैं, इससे मोटापा और अन्य समस्याओं से बचे रहते हैं।

खाएं हेल्दी खाना

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी और बैलेंस डाइट बहुत जरूरी है, इसलिए डाइट का विशेष ध्यान दें। ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी न हो।

पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए यह जरूरी है कि रोजाना कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं, इससे शरीर स्वस्थ रहता है और एनर्जेटिक रहता है।

खुद को रखें पॉजिटिव

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए यह जरूरी है कि खुद को पॉजिटिव रखें, इससे शरीर स्वस्थ रहता है। खुद को पॉजिटिव रखने से तनाव होता है और खुश रहते हैं।

नींद है बहुत जरूरी

अक्सर लोग रात में फोन का प्रयोग करते हैं, जिससे नींद प्रभावित होती है। स्वस्थ शरीर के लिए 7-08 घंटे की नींद बहुत जरूरी होती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com