व्यक्ति को कंगाल कर देती हैं ये आदतें


By Ashish Mishra18, Dec 2023 01:39 PMjagran.com

कंगाल होना

व्यक्ति जीवन में कई ऐसी आदतें अपना लेते हैं, जो कंगाली का कारण बन जाती हैं। आइए जानते हैं कि इससे बचने के किन आदतों को इग्नोर करना चाहिए?

आदत का प्रभाव

व्यक्ति के जीवन में आदतों के काफी प्रभाव पड़ता है। गलत आदतें आपको कंगाली की तरफ ले जाती है और अच्छी आदतें महान बना देती हैं।

असफल होना

अगर आपको कठिन परिश्रम करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो अपनी आदतों पर ध्यान दें। कुछ आदतें आपको सफल होने से रोक सकती हैं।

बिस्तर बैठकर खाना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिस्तर पर बैठकर खाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट होने लगती हैं जिससे आर्थिक तंगी होने लगती है।

जूठे बर्तन रखना

रात में खाने के बाद जूठे बर्तन को छोड़कर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं। जिसकी वजह से पैसों की कंगाली होने लगती है।

सूर्यास्त के बाद ये चीजें देना

अक्सर लोग सूर्यास्त के बाद दूध, दही, नमक और प्याज जैसी चीजों का दान करते हैं। इससे घर में दरिद्रता आने लगती है।

मुख्य द्वार पर कूड़ेदान रखना

घर के मुख्य द्वार से ही देवी-देवताओं का प्रवेश होता है। ऐसे में घर के सामने कूड़ेदान को रखने से बचना चाहिए। अगर आप कुड़ेदान रखते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

क्रोध करना

कई लोगों को हद से ज्यादा क्रोध आता है। यह आपका सबसे बड़ा दुश्मन होता है। इससे धन नष्ट होने लगता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ