सपने में इन चीजों का दिखना हो सकता है कामयाब होने का संकेत


By Ashish Mishra11, Dec 2023 08:00 AMjagran.com

सपना देखना

अक्सर लोग रात को सोते समय सपने दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं कि मिलने से पहले सपने में कौन सी चीजें दिखती हैं?

स्वप्न शास्त्र

इसके अनुसार सपने में दिखाई देने वाली चीजों के अलग-अलग मतलब होते हैं। कुछ ऐसी भी चीजें होती हैं जिसके दिखने पर अशुभ होता है।

आकाश में उड़ते हुए देखना

अगर आप सपने में खुद को उड़ते हुए देखते हैं तो यह शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि व्यक्ति को जल्द ही सफलता मिलने वाली है।

उगते सूर्य को देखना

सपने मे उगते सूर्य का दिखना शुभ संकेत हो सकता है। इसका अर्थ होता है कि सूर्य की आपके जीवन में उजाला होने वाला है।

खुद को महल पर चढ़ते देखना

अगर आप सपने में खुद को महल पर चढ़ते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि जल्द ही आप ऊंचाईयों को छूने वाले हैं।

सपने में तोता देखना

कई लोगों को सपने में तोता दिखाई देता है। इसका मतलब आपको आने वाले समय में धन लाभ होने वाला है।

सपने में फल देखना

शास्त्रों के अनुसार, सपने में फल से लदा पेड़ देखना काफी शुभ माना जाता है। यह परिवार में सुख-समृद्धि का संकेत हो सकता है।

सपने में दूध देखना

सपने में खुद को दूध पीते देखना शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपकी सोई हुई किस्मत जागने वाली हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ