आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके चलते अन्य शारीरिक परेशानियां भी होने लगती हैं। ऐसे में लाइफस्टाइल में सुधार करना बेहद जरूरी है।
आज हम आपको कुछ ऐसी खराब आदतों के बारे में बताएंगे, जो आपकी रात की नींद उड़ा सकती हैं। आइए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें और आप भी सेहतमंद रहें।
जब भी आप बिस्तर पर सोने के लिए जाएं, तो अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें। ऑफिस की टेंशन या परिवार की चिंता न करें। इससे आपकी नींद खराब हो सकती है।
कुछ लोग जबान के जायके के लिए रात में अक्सर मसालेदार खाना खाना पसंद करते हैं। मसालेदार खाना पचने में टाइम लेता है। इसके चलते आपकी नींद खराब हो सकती है। ऐसे में हल्का खाना ही खाएं।
अगर आप रात में चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, तो आज ही आपको अलर्ट हो जाना चाहिए। इसमें कैफीन पाया जाता है और कैफीन आपको देर तक जगा सकता है।
आज के टाइम में न तो हम ठीक तरह से खाना खा पाते हैं और न ही टाइम पर सो पाते हैं। टाइम पर न सोने से आपकी नींद टूटी-टूटी रहती है। इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो सकता है।
एक्सरसाइज हमेशा से ही शरीर के लिए काफी फायदेमंद रही है। ऐसे में अगर आप सोने से पहले एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो इससे आपकी नींद में खलल पड़ सकता है।
आज के इस डिजिटल युग में हमारे हाथ से फोन छूटता ही नहीं और रात में यह दिक्कत और ज्यादा बढ़ जाती है। देर रात तक फोन इस्तेमाल करने से नींद की पूरी साइकिल बिगड़ जाती है क्योंकि फोन से नीली रोशनी निकलती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com