आदतें व्यक्ति के जीवन में बहुत प्रभाव डालती हैं, अच्छी आदतें आपको सफल बनाती हैं। वहीं गलत आदतें आपकी लाइफस्टाइल में बहुत प्रभाव डालती हैं।
ऐसी ही कुछ आदतों की बात करेंगे, जो दिमाग को कमजोर करती हैं। ये आदतें कमजोर याददाश्त का कारण बनती हैं।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग ब्रेकफास्ट को स्किप कर देते हैं। यह स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छी आदत नहीं है।
सुबह नाश्ता नहीं करने से याददाश्त पर असर पड़ता है। इससे इम्यूनिटी कमजोर होती है, लो ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है। सुबह उठने के 2 घंटे के भीतर नाश्ता जरूर करना चाहिए।
जरूरत से ज्यादा मीठा खाना मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। अधिक मीठा खाने से ब्लड शुगर बढ़ता है, जो डिमेंशिया और अल्जाइमर का खतरा पैदा करता है।
जंक फूड का सेवन मेंटल हेल्थ के लिए सही नहीं होता है। अधिक जंक फूड खाने और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।
गाने सुनने से मन शांत होता है, लेकिन बहुत अधिक देर तक हेडफोन पर गाने सुनने से ब्रेन की नर्व में समस्या हो सकती है।
स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी होता है, स्टडीज के मुताबिक व्यक्ति को 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इससे कम नींद लेने पर मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM