गुरुवार का दिन बहुत शुभ माना जाता है, यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं।
इस दिन गुरु बृहस्पति की भी पूजा की जाती है, देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान और धन का कारक माना जाता है। गुरु के कमजोर होने से धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है तो गुरुवार के दिन इन उपायों को करना चाहिए, इन उपायों को करने से सभी तरह की परेशानियां दूर होती हैं।
गुरुवार के दिन दूध में केसर मिलाकर दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए, ऐसा करने से धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
अगर विवाह नहीं हो रहा है तो इस दिन स्नान आदि के बाद जल में हल्दी मिलाकर केले के पौधे को अर्घ्य दें। इससे शीघ्र विवाह के योग बनेंगे।
विवाह नहीं हो रहा है तो आज के दिन 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः!' मंत्र का जाप करें, ऐसा करने से विवाह जल्दी होता है।
इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें और गुरु कवच का पाठ करें। ऐसा करने से करियर को एक नई दिशा मिलती है।
इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें और साथ ही माता लक्ष्मी की भी पूजा करें। माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें, ऐसा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं।
आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com