गुरु प्रदोष पर करें ये उपाय, पूरी होगी मन्नत


By Ashish Mishra17, Jul 2024 11:42 AMjagran.com

गुरु प्रदोष व्रत

प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। यह दिन भोलेनाथ को समर्पित होता है। आइए जानते हैं कि गुरु प्रदोष पर कौन से उपाय करने से मन्नत पूरी होती है?

गुरु प्रदोष कब है?

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को गुरु प्रदोष का व्रत रखा जाता है। इस बार यह व्रत 18 जुलाई को रखा जाएगा।

गुरु प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 18 जुलाई को संध्याकाल 08 बजकर 44 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 19 जुलाई को शाम 07 बजकर 41 मिनट पर होगा।

उपाय करना

गुरु प्रदोष पर भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस दौरान उपाय करने से व्यक्ति की सारी मनोकामना पूरी होने लगती है।

भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करें

गुरु प्रदोष पर स्नान करने के भोलेनाथ और मां पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दौरान शिव जी को सफेद और माता पार्वती को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें।

पक्षियों को काला तिल खिलाएं

गुरु प्रदोष के दिन छत पर पक्षियों के लिए काला तिल डालें। ऐसा करने से आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और धन-धान्य की प्राप्ति होगी।

मनोकामना पूर्ति के उपाय

गुरु प्रदोष के दिन पर दूध और चावल से बनी खीर को गरीबों और जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित करनी चाहिए। इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती है।

सुख-शांति के उपाय

गुरु प्रदोष व्रत के दिन सूर्यास्त के बाद चांदी के बर्तन में गंगाजल, दूध, चावल और बताशा मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ