देवशयनी एकादशी पर जरूर करें यह काम, मिलेगा पूरा फल


By Amrendra Kumar Yadav17, Jul 2024 11:30 AMjagran.com

एकादशी का महत्व

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का अत्यधिक महत्व होता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। एकादशी व्रत हर महीने में 2 बार रखा जाता है।

देवशयनी एकादशी

यह एकादशी आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखी जाती है। इस साल यह एकादशी 17 जुलाई को पड़ रही है।

भगवान विष्णु करते हैं विश्राम

देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु क्षारसागर में विश्राम करने चले जाते हैं और अगले 4 महीने तक विश्राम करते हैं। इस दौरान सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं।

विष्णु जी की पूजा

इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए और आशीर्वाद की कामना करनी चाहिए।

प्रिय चीजें अर्पित करें

देवशयनी एकादशी पर पूजा करते समय भगवान विष्णु को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं। ऐसा करने से विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।

आरती करें

पूजा के बाद विष्णु जी की आरती जरूर करें और पूजा में हुई किसी भी गलती के लिए क्षमा मांगे। आरती के बिना पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती है।

मिलते हैं पूर्ण फल

आरती करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

दान करें

एकादशी के दिन दान का अत्यधिक महत्व होता है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन व वस्त्रों का दान करना चाहिए।

देवशयनी एकादशी के दिन यह उपाय करने से जीवन में खुशहाली आती है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com