अंगूर एक ऐसा फल है जिसका खट्टा-मीठा स्वाद कई लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। वहीं अंगूर को सुखाकर किशमिश तैयार किया जाता है।
अंगूर में 80 फीसदी पानी होता है वहीं किशमिश में वाटर कंटेंट महज 15 फीसदी रह जाता है।
ऐसे में आज हम आपको यह बतायेंगे कि अंगूर और किशमिश दोनों में से किसका सेवन करने से सेहत को अधिक फ़ायदा हो सकता है।
अंगूर की तुलना में किशमिश में ज्यादा कैलोरी पाई जाती है। दरअसल अंगूर को सुखाने के बाद किशमिश तैयार की जाती है।
अगर आप आधे कप अंगूर खाएंगे तो महज 30 कैलोरी हासिल होगी, जब इतनी ही मात्रा में किशमिश खाएंगे तो शरीर को 250 कैलोरी मिलेगी।
किशमिश को फाइबर का रिस सोर्स माना जाता है इसके अलावा इस ड्राई फ्रूट में आयरन और पोटेशियम जैसे अहम मिनरल पाए जाते हैं।
अंगूर में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, ये दोनों न्यूट्रिएंट्स हमारी स्किन के सेल्स को यंग रखने में सहयोग करते हैं साथ ही कैंसर से बचाव में भी यह फायदेमंद होते हैं।
अंगूर और किशमिश दोनों ही चीजें अपने हिसाब से सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन अंगूर को ज्यादा हेल्दी माना जाता है क्योंकि जिस चीज में कैलोरी कम हो वो स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर है।