दालचीनी घर में यहां रखें, होने लगेगी पैसों की बौछार


By Ashish Mishra14, Jan 2024 12:32 PMjagran.com

दालचीनी के फायदे

स्वास्थ्य से लेकर अध्यात्म तक दालचीनी के कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि इसे घर में किस जगह रखने से पैसों की कमी नहीं होती है?

आर्थिक तंगी से छुटकारा

अगर आप पैसों की कमी की समस्या का सामना कर रहे हैं तो घर में दालचीनी जरूरी रखें। इसे रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

घर में सुख-समृद्धि

घर में दालचीनी रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होने लगते हैं और कुंडली में मंगल ग्रह का प्रकोप कम होने लगता है।

तिजोरी में दालचीनी रखना

ऐसा माना जाता है कि तिजोरी में दालचीनी रखना शुभ होता है। ऐसा करने से धन आकर्षित होने लगता है और तिजोरी पैसों से खाली नहीं रहती है।

पर्स में रखें दालचीनी

अगर आप पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं तो पर्स में दालचीनी जरूरी रखें। इसे पर्स में हमेशा पैसा रहता है और आपके लिए कमाई के कई साधन खुलने लगते हैं।

सफलता की प्राप्ति

बाहर जाते समय पर्स में दालचीनी जरूरी रखें। ऐसा करने से जिस काम के लिए आप बाहर जा रहे हैं उसमें सफलता मिलती है।

नजर से बचाना

अगर आपको बुरी नजर की समस्या हो गई है तो मुख्य द्वार के दरवाजे पर दालचीनी बांध दें। ऐसा करने से घर में प्रवेश करने वाली बुरी नजर दूर होने लगती है।

जीवन में तरक्की

अगर आप व्यापार में तरक्की करना चाहते हैं तो दालचीनी और संतरे के छिलके को उबाल लें। इसके बाद इस जल को पूरे घर में छिड़क दें। ऐसा करने से व्यापार में तरक्की होने लगती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ