Indian Navy Day: आजादी से अब तक भारतीय नौसेना का स्वर्णिम इतिहास


By Abhishek Pandey04, Dec 2022 12:29 PMjagran.com

नौसेना दिवस

4 दिसंबर को प्रतिवर्ष भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।

शहीदों को श्रद्धांजलि

इस अवसर पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार के साथ सीडीएस जनरल अनिल चौहान, आइएएफ प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

नौसेना कर्मियों को बधाई

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, सभी नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। भारत में हमें अपने समृद्ध समुद्री इतिहास पर गर्व है।

4 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है?

भारत में नौसेना दिवस हर साल चार दिसंबर को मनाने के पीछे नौसेना की खास उपलब्धि है। 1971 को जब बांग्लादेश की मुक्ति के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच जंग छिड़ी थी।

भारतीय नौसेना की सफलता

उस युद्ध के घटनाक्रम में 4 दिसंबर की तारीख को भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची नौसैनिक अड्डे पर हमला कर उसे तबाह कर दिया था। इसकी सफलता की याद में इस दिन को मनाया जाता है।

भारतीय नौसेना की स्थापना

भारतीय नौसेना की स्थापना ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1612 में की थी जिसे बाद में रॉयल इंडियन नेवी का नाम दिया गया और आजादी के बाद 1950 से इसे भारतीय नौसेना का नाम दिया गया।

21 अक्टूबर 1944

भारत में नौसेना दिवस इससे पहले रॉयल नेवी के ट्रॉफैग्लर डे के साथ मनाया जाता था। 21 अक्टूबर 1944 को रॉयल इंडियन नेवी ने पहली बार नौसेना दिवस मनाया था।