Diwali 2023: दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग


By Ashish Mishra08, Nov 2023 10:00 PMjagran.com

दिवाली पर्व

हिंदू धर्म में दिवाली का विशेष महत्व होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन चीजों का भोग लाना चाहिए?

दिवाली कब है?

हर साल दिवाली का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा।

भोग लगाना

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान मां लक्ष्मी को भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ होता है।

मखाने की खीर का भोग

मां लक्ष्मी को मखाना बेहद पसंद है। पूजा के समय मां लक्ष्मी को मखाने की खीर चढ़ाना शुभ माना जाता है।

देशी घी के हलवे का भोग

दिवाली के दिन देशी घी में सूजी मिलकार हलवा बनाकर मां लक्ष्मी का चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और पूरे परिवार के लोगों पर उनका आशीर्वाद बना रहता है।

सफेद रंग की मिठाई का भोग

मां लक्ष्मी को सफेद रंग की चीजें पसंद होती है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई चढ़ाना जरूरी होता है।

बताशे का भोग लगाना

दिवाली के दिन प्रसाद के रूप में बताशे का भोग लगाया जाता है। इससे मां लक्ष्मी समेत सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

पान का बीड़ा चढ़ाना

किसी भी पूजा में पान चढ़ाना शुभ माना जाता है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को मीठे पान का बीड़ा चढ़ाना चाहिए।

पढ़ते रहें

अध्यात्म और फेस्टिवल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ