धनतेरस से पहले जानें ये नियम, बनी रहेगी सुख-समृद्धि


By Ashish Mishra08, Nov 2023 02:22 PMjagran.com

धनतेरस

इस दिन चीजों की खरीदारी करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन किन नियमों का पालन करना चाहिए?

इस दिन है धनतेरस

धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा।

धनतेरस के दिन पूजा करने का नियम

इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी को ताजे फल और प्रसाद चढ़ाना चाहिए।

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

इस साल धनतेरस का पर्व 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

प्रदोष काल शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन प्रदोष काल शाम 05 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर रात 08 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। इस दौरान मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है।

धनतेरस के दिन क्या खरीदें

इस दिन सोना, चांदी, पीतल के बर्तन, तांबे के बर्तन आदि खरीदना शुभ माना जाता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है।

इन चीजों को खरीदने से बचें

धनतेरस के दिन लोहे की चीजें, प्लास्टिक की चीजें, धारदार चीजें और कांच वाली चीजों को खरीदना वर्जित रहता है। इन चीजों को खरीदने से घर में कंगाली का सकती है।

दीपक जलाना

धनतेरस के दिन घर के आंगन और बाहर 13-13 दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म और फेस्टिवल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ