इस मंदिर में आज भी दर्शन देते हैं भगवान


By Farhan Khan06, Jan 2024 11:00 AMjagran.com

ब्रज

ब्रज में हर दिन कई श्रद्धालु भगवान कृष्ण के मंदिरों और स्थानों के दर्शन करने के लिए आते हैं और आज भू ब्रज में कई ऐसे स्थान है।

राम जी का द्वार

जहां भगवान कृष्ण ने अपनी कई लीलायें की है और आज भी ऐसे स्थानों के प्रमाण मौजूद है। ऐसा ही एक स्थान राम जी का द्वारा है, जहां भगवान कृष्ण ने तुलसीदास को राम रूप में दर्शन दिये थे।

भीकचंद गली में स्थित

मथुरा के भीकचंद गली में स्थित है राम जी द्वार। मान्यता के अनुसार इसी स्थान पर पर राम भक्त तुलसीदास और कृष्ण भक्त सूरदास का इसी स्थान पर मिलन हुआ था और तभी उनके बीच यह संवाद हुआ था।

कहा एक दोहा

तुलसीदास ने मथुरा में आ कर देखा कि यहां सब ही लोग राधे राधे कह रहे है। लेकिन कोई राम का नाम नहीं ले रहा और उन्होंने यह दोहा कहा कि श्री राधा राधा रटत है आक ढाक सौ कैरतुलसी या ब्रजभूमि में कहा राम सौ बैर।

राम रूप में दर्शन

जिसके बाद तुलसीदास ने भगवान कृष्ण ने से प्रार्थन की अगर वह राम रूप में दर्शन देंगे। तभी उनके सामने शीश झुकाएंगे।

तुलसी दास को दिये दर्शन

तब अपने भक्त की प्रार्थन पर भगवान कृष्ण में हाथ में बांसुरी की जगह धनुष धारण कर राम रूप में आ कर तुसली दास को दर्शन दिये और आज भी भगवान कृष्ण राम रूप में ही इस मंदिर में दर्शन देते है।

भगवान कृष्ण

इसी के साथ ही इस मंदिर में एक विशेष विग्रह भी रखा हुआ है। जिसमें भगवान विष्णु सभी अवतारों के दर्शन के साथ ही इस विग्रह में भगवान कृष्ण अष्टभुजा रूप में विराजमान है।

कल्कि अवतार

इसके साथ ही इस विग्रह भगवान के कल्कि अवतार के भी दर्शन होते है। यहां माना जाता है कि आज भी यहां भगवान अपने दर्शन देते हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com