अक्सर लोग घर के आस-पास पेड़-पौधे लगाते हैं। इससे वातावरण शुद्ध रहता है। आइए जानते हैं कि धन के कौन से पौधे लगाने चाहिए?
घर में पेड़-पौधे लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसा न करने पर वास्तु दोष की समस्या हो सकती है। कुछ ऐसे पौधे होते हैं जिसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
कई पौधे ऐसे होते हैं जिसे घर में लगाने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है। इन पौधों को घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती है और धन लाभ का योग भी बनता है।
इसे जेट प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। इसे घर में लगाने से धन की कमी नहीं होती है। इसे हमेशा मुख्य द्वार की दाईं दिशा में लगाना शुभ होता है।
इसे घर में लगाने से वातावरण शुद्ध होने लगता है। इससे ऑक्सीजन का लेवल बना रहता है और धन प्राप्ति का योग बनता है। इसे लगाने से करियर में भी सफलता मिलती है।
घर में यह पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। मनी प्लांट को घर के दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
घर के सामने बांस का पौधा लगाना लाभकारी होता है। इसे उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में लगाने से घर में पैसों की कमी नहीं होती है। यह आपको कंगाली से बचाने में मदद करता है।
घर में इन पौधों को लगाने से वातावरण शुद्ध रहता है। इससे सांस से जुड़ी समस्या भी नहीं होती है। इसके साथ ही घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ