आज कल ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वजन की वजह से काफी ज्यादा परेशान होते हैं। लाख कोशिशों के बाद भी उनका वजन कम नहीं होता है।
अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आज से ही ग्लूटेन फ्री डाइट को फॉलो करना शुरू कर दें। बॉलीवुड के कई सितारे ग्लूटेन फ्री डाइट को फॉलो करते हैं।
आज हम आपको इस स्टोरी के जरिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिसमें ग्लूटेन नहीं होता और आप इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अगर आप नॉन वेज खाते हैं तो आप अंडा, फिश, शेलफिश, फ्रेश मीट और पोर्क का सेवन कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन का सोर्स ज्यादा होता है और ये ग्लूटेन फ्री होते हैं।
अगर आप वेज डाइट फॉलो करते हैं तो आप टोफू, बीन्स, नट्स, सोयाबीन को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। वेजिटेरियन के लिए ये प्रोटीन का बेस्ट सोर्स है।
अधिकतर सभी डेयरी प्रोडक्ट्स नेचुरली ग्लूटेन फ्री होते हैं. डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दही, कॉटेज चीज, प्रोसेस्ड चीज में भी ग्लूटेन नहीं होता है।
वेट लॉस के दौरान फल का सेवन करना चाहिए। आप ब्लूबेरी, अंगूर, कीवी, आम, अनानास, स्ट्रॉबेरी और तरबूज जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं।
ग्लूटेन फ्री डाइट के दौरान आप मशरूम, केल, खीरे, पत्ता गोभी, फूल गोभी और हरी सब्जियों का सेवन भी कर सकते हैं।
आप भी इस ग्लूटेन फ्री डाइट को फॉलो कर सकती हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों के लिए विजिट करिए jagran.com