प्रोटीन की कमी दूर करेंगे ये 5 फूड्स


By Mahak Singh05, Jan 2023 06:24 PMjagran.com

प्रोटीन

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है, यह आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है।

प्रोटीन की कमी

शरीर में प्रोटीन की कमी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है, इन फूड्स को शामिल कर आप इस कमी को दूर कर सकते हैं।

राजमा

राजमा में प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

पनीर

प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए आप नियमित रूप से पनीर का सेवन कर सकते हैं।

पीनट बटर

पीनट बटर प्रोटीन का अच्छा स्रोत साबित हो सकता है, आप चाहें तो इसे ब्रेड के साथ भी खा सकते हैं।

सोया

सोया में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है साथ ही यह कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है।

दाल

शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप नियमित रूप से दालें खा सकते हैं।