गर्मियों के मौसम में सिर्फ बालों या त्वचा ही नहीं, बल्कि सेहत से जुड़ी कई दिक्कतें भी परेशान करने लगती हैं।
फिर चाहे वह पसीना ज्यादा आने के कारण बैक्टीरिया पैदा होने की समस्या हो या फिर इससे होने वाली बदबू।
क्या आप जानते हैं कि रोजमर्रा की ऐसी ही तमाम छोटी-बड़ी परेशानियों से निजात दिलाने में फिटकरी कितनी असरदार होती है?
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि फिटकरी से सेहत को क्या फायदे हो सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
अगर आप भी मसूड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो फिटकरी के पानी से गरारे करने से राहत पा सकते हैं। इसे आपको माउथ वॉश की तरह इसका इस्तेमाल करना है।
जोड़ों के दर्द से आज कम उम्र के लोग परेशान हैं। ऐसे में अगर आप भी इससे जूझ रहे हैं, तो इसके लिए एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर फिटकरी काफी असरदार है।
इसके लिए आपको शरीर के दर्द या सूजन वाले हिस्से पर फिटकरी के पानी से सिकाई करनी है।
पैरों में सूजन होने पर आप एक टब में गर्म पानी में फिटकरी डालकर पैरों को इसमें डुबोकर भी बैठ सकते हैं।
अगर आप भी जोड़ों के दर्द से राहत पाना चाहते हैं तो ऐसे फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com