Raveena Tandon के एथनिक लुक, 52 की उम्र में भी देंगे रॉयल लुक


By Akshara Verma13, Jan 2025 01:30 PMjagran.com

Raveena के एथनिक लुक्स

क्या आप 50 साल की उम्र में भी एथनिक लुक्स में क्लासी और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं? तो एक बार Raveena Tandon के इन आउटफिट्स को जरूर देखें।

अट्रैक्टिव लहंगा ड्रेस

एक्ट्रेस ने खूबसूरत व्हाइट स्कर्ट के साथ स्टाइलिश ऑफ शोल्डर दुपट्टे स्टाइल को कैरी किया है। यह देखने में बेहद अट्रैक्टिव है।

स्टाइलिश कोट पेंट

एक्ट्रेस ने ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और बन हेयर स्टाइल के साथ इस लुक को कैरी किया है। महिलाएं इस लुक के साथ न्यूड मेकअप और कर्ली हेयर स्टाइल को भी ट्राई कर सकती हैं।

स्लीवलेस प्रिंटेड सूट

ब्लू कलर के सूट में एक्ट्रेस खूबसूरत लग रही हैं। आप एक्ट्रेस जैसे स्टाइलिश सूट को लॉन्ग इयररिंग्स के साथ पहन सकती हैं।

एलिगेंट स्लिट एथनिक लुक

एक्ट्रेस के शिमरी और स्लिट एथनिक लुक को किसी भी पार्टी में डार्क मेकअप के साथ स्टाइल किया जा सकता है।

येलो प्लाजो सूट

रवीना इस येलो कलर के प्लाजो सूट में अपनी उम्र से काफी कम दिखाई दे रही हैं। नॉर्मल हैंगआउट या फंक्शन में आप इस सूट को हाई हील्स और डिजाइनर इयररिंग्स के साथ ट्राई कर सकती हैं।

डिजाइनर प्लाजो- ब्लेजर ड्रेस

Raveena ने प्रिंटेड प्लाजो के साथ स्टाइलिश ब्लैक ब्लेजर को कैरी किया है। एक्ट्रेस के नेकलेस से आउटफिट में चार-चांद लग रहे हैं। आप घर के फंक्शन या पार्टी में इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

पार्टी वियर एथनिक लुक

महिलाएं एक्ट्रेस के इस लुक को ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ कॉपी कर सकती हैं। यह अट्रैक्टिव लुक देने के साथ-साथ लोगों को आपको दीवाना भी बना देगा।

आप Raveena Tandon जैसे रॉयल एथनिक लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@officialraveenatandon)