अक्सर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से ही होती है। कई लोगों को बिना चाय पिए चैन ही नहीं आता है। आइए जानते हैं कि किन लोगों अदरक की चाय नहीं पीनी चाहिए?
अदरक में कई तरह के औषधिय गुण पाए जाते हैं। इसकी चाय पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं। वहीं कुछ लोगों को अदरक की चाय का सेवन करना नुकसानदायक होता है।
पाचन की समस्या का सामना कर रहे लोगों को अदरक की चाय पीने से बचना चाहिए। इससे गैंस और सीने में जलन की समस्या हो सकती है।
जिन लोगों को अदरक से एलर्जी हो, उन्हें इसकी चाय पीने से बचना चाहिए। ऐसा करने से स्किन संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
ब्लड प्रेशर के मरीजों को अदरक की चाय पीने से परहेज करना चाहिए। इस पीने से परेशानी बढ़ सकती है।
अदरक का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इससे शरीर में एसिड ज्यादा मात्रा में बनने लगता है।
अगर आप नींद न आने की समस्या का सामना कर रहे हैं तो ज्यादा मात्रा में अदरक की चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे नींद न आने की समस्या हो सकती है।
अगर आप खून को पतला करने वाली दवा का सेवन कर रहे हैं तो अदरक की चाय पीने से बचना चाहिए। इससे हीमोफिलिया की समस्या हो सकती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ