31 नवंबर 2024 को दिवाली त्योहार पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन लोग एक-दूसरे को शुभकामनाओं के साथ गिफ्ट और मिठाइयां भी बांटते हैं।
अगर आप दीवाली पर अपने प्रियजनों को गिफ्ट्स देने का विचार बना रहे हैं, तो नट्स से भरपूर ये चीजें दे सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में जानें।
ये नट्स न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि इनमें प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से सेहत भी चकाचक रहेगी।
बादाम प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है। 100 ग्राम बादाम में लगभग 21 ग्राम प्रोटीन होता है। जिसका सेवन करने से हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है।
एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर बादाम का सेवन करने से आप लंबे समय तक हेल्दी रह सकते हैं। बादाम एकदम परफेक्ट गिफ्ट साबित हो सकता है।
काजू प्रोटीन से भरपूर होता है, जिसमें लगभग 18 ग्राम प्रोटीन प्रति 100 ग्राम पाया जाता है। काजू में कॉपर, मैग्नीशियम और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं।
इसके चलते काजू का सेवन करने से हड्डियां और हार्ट दोनों की सेहत में सुधार होता है। इसके अलावा ऊर्जा भी मिलती है।
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का रिच सोर्स हैं। 100 ग्राम अखरोट में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन होता है। यह शरीर में सूजन को कम करने में मददगार होते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com