पंचांग के अनुसार, आज यानी 24 अक्टूबर को अहोई अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह व्रत महिलाएं संतान के सफल जीवन के लिए करती हैं।
इस खास अवसर पर अहोई माता की पूजा का विधान है। अहोई अष्टमी के पर्व की लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भेजते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे प्यारे संदेशों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप प्रियजनों को भेजकर अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
अहोई अष्टमी का पर्व आता है हर बार, खुला रखें माता हमेशा अपना द्वार। मैया भर दें खुशियों से हमारा संसार, ताकि हर साल हम मनाते रहें अहोई अष्टमी का त्योहार
आज अहोई-अष्टमी, दिन है कितना खास, जिसमें पुत्रों के लिए, होते हैं उपवास, चन्दन की खुशबू रेशम का हार, सावन की सुगंध बारिश की फुहार, राधा की उम्मीद कन्हैया का प्यार, मुबारक हो आपको अहोई अष्टमी का त्योहार
शोहरत, समृद्धि की हो आप पर बौछार, ऐसा आये अहोई अष्टमी का पावन त्योहार, शुभ अहोई अष्टमी 2024
अहोई का ये प्यारा त्योहार, जीवन में लाए खुशियां अपार, अहोई माता करें, घर में सुख की बरसात, इसी शुभकामना के साथ, आपको अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं
जितने भी है जहां पर, उन्हीं के लाल हैं सारे, उनके ही इशारों पर चलते, ये चांद और सितारे। आपको अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं
अपने प्रियजनों को आप अहोई अष्टमी पर ये संदेश भेजकर उन्हें विश कर सकते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com