टेलीविजन के सुपरस्टार गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला इन दिनों बिग बॉस 19 को लेकर सुर्खियों में हैं। आकांक्षा पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं, जो स्वरागिनी के लिए जानी जाती हैं।
आकांक्षा चमोला अपने फैशन और स्टाइल से सबका दिल जीत लेती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से फैंस के होश उड़ा देती हैं।
वेस्टर्न हो या फिर इंडियन आकांक्षा हर ड्रेस में स्टाइलिश नजर आती हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस के गॉर्जियस लुक्स पर।
आकांक्षा चमोला स्टाइलिश गाउन में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने हाई बन बनाया है और हाई हील्स कैरी किया है।
गौरव खन्ना की लेडी लव ने क्रॉप टॉप के साथ लॉन्ग स्कर्ट स्टाइल की है, जो उनके लुक में ग्लैमरस बना रहा है।
एक्ट्रेस ने अपने लुक को सादगी भरा बनाने के लिए बनारसी साड़ी को बेल्ट के साथ पेयर किया है। आप भी ऐसे लुक को रीक्रिएट करें।
आकांक्षा का स्टाइल स्टेटमेंट कमाल का है। इस फोटो में उन्होंने पिंक मिडी ड्रेस पहनी है, जिसके साथ बालों को स्टाइलिश तरीके से बनाया है।
पिंक कलर के एंब्रॉयडरी लहंगा में आकांक्षा प्रिंसेस से कम नहीं लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी की है।
आकांक्षा के इन लुक्स को फैंस ने खूब पसंद किया। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@akankshagkhanna)