दाल हमेशा से ही हमारी सेहत के लिए रामबाण मानी जाती रही है। इनमें पोषक तत्वों का भंडार होता है, जो बड़े से बड़े रोगों को ठीक करने में कारगर माने जाते हैं। इनमें चने की दाल भी शामिल है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप चने की दाल खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
चने की दाल में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, पोटेशियम, फॉस्फोरस, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहा हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए चने की दाल का सेवन किया जा सकता है क्योंकि इसमें पोटेशियम होता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।
चने की दाल आयरन का रिच सोर्स होती है और आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करने का काम करता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में चने की दाल शामिल करनी चाहिए। रिजल्ट आपके सामने होगा।
जिन लोगों की मसल्स समय से पहले वीक हो गई है। उन लोगों के लिए चने की दाल किसी अमृत से कम नहीं है। इसमें मौजूद प्रोटीन मसल्स को स्ट्रांग बनाने का काम करता है। एक बार जरूर खाएं।
सर्दियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको रोजाना सुबह और शाम चने की दाल खानी चाहिए। चने की दाल में विटामिन-सी होता है।
हालांकि आपको चने की दाल खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसे आप लिमिट में खाएं। ज्यादा खाने से अपनी सेहत बिगड़ सकती है। यह शरीर के लिए अच्छा भी है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com