सर्दियों में इस तरह से करें लहसुन का सेवन, दूर होंगी कई सारी समस्याएं


By Priyanka Singh29, Nov 2022 10:59 AMjagran.com

लहसुन के पोषक तत्व

इसमें कई सारे विटामिन्स, मिनरल्स के साथ ही सेलेनियम, जर्मेनियम और अमीनो एसिड भी मौजूद होते हैं। ये एक नेचुरल एंटीबायोटिक है जो सर्दी में इन्फेक्शन को रोकता है और बीमारियों से बचाता है।

सर्दी और खांसी से राहत

सर्दियों में सर्दी, खांसी, गले में खराश जैसी समस्याएं परेशान कर रही हैं तो रोजाना एक लहसुन का सेवन शुरू कर दें। घी में भुना हुआ लहसुन खाने से सर्दी-जुकाम और खांसी की प्रॉब्लम दूर होती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कम

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रोजाना सुबह कच्चे लहसुन का सेवन करें। बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावनाएं काफी कम हो जाती हैं।

ब्लड प्रेशर रखता है नियंत्रित

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें मौजूद एलिसिन ब्लड प्रेशर के लेवल को मेनटेन रखता है। खाली पेट कच्ची लहसुन की कलियों का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

पाचन तंत्र रखें दुरुस्त

खाली पेट लहसुन की कलियों खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। यह आपके आंत में अच्छे बैक्टीरीया को बढ़ाता है जिससे मल त्याग में किसी तरह की परेशानी नहीं होती।

ऐसे खाएं लहसुन का सेवन

सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाएं। इसके अलावा आप लहसुन के टुकड़े करें। उसे शहद में मिलाकर गुनगुना पानी पी लें।