खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण शरीर गंभीर समस्याओं का शिकार हो सकता है।
शरीर में यूरिक एसिड भी खानपान में गड़बड़ी के कारण ही बढ़ता है। इसे कंट्रोल करने के लिए डाइट में सुधार करने की सलाह दी जाती है।
शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने पर जोड़ों में दर्द, हड्डियों में सूजन जैसी समस्याओं का खतरा रहता है।
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हाई यूरिक एसिड को घटाने में लहसुन किस प्रकार आपकी मदद कर सकता है।
लहसुन का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं।
लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है। इसका सेवन करने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने और गठिया के दर्द को दूर करने में भी मदद मिलती है।
लहसुन में मौजूद एलिसिन कार्टनाइस एक शक्तिशाली सूजनरोधी है। जिसका सेवन सूजन कम करने से लेकर यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
लहसुन के एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं और शरीर को हेल्दी रखते हैं।
अगर आपका भी यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो लहसुन जरूर खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com