वेजिटेरियन को प्रोटीन के लिए कौन-से फल खाने चाहिए?


By Farhan Khan06, Aug 2024 04:00 PMjagran.com

प्रोटीन की अहम भूमिका

शरीर को सेहतमंद रखने में प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है। यह दांत, नाखून और हड्डियों को हेल्दी बनाता है। इससे हमारी इम्यूनिटी भी स्ट्रांग रहती है।

प्रोटीन के लिए क्या खाएं?

आमतौर पर प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स नॉनवेज को माना जाता है लेकिन जो लोग वेजिटेरियन होते हैं, उनके मन में अक्सर ये सवाल आता है कि प्रोटीन के लिए उन्हें क्या खाना चाहिए?

प्रोटीन के लिए खाएं ये फल

आज हम आपको बताएंगे कि जो लोग वेजिटेरियन हैं, वे शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए इन फलों का सेवन कर सकते हैं।  

एवोकाडो का सेवन

एवोकाडो को एलीगेटर नाशपाती भी कहते है। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ हेल्दी फैट और पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

1 अनार रोज

अनार के छोटे-छोटे लाल दाने न केवल स्वाद बल्कि, सेहत के गुणों से भरपूर होते हैं। इसमें फाइबर, आयरन और प्रोटीन होता है।

अमरूद खाएं

अमरूद में सबसे अधिक प्रोटीन पाया जाता है। इसमें फैट और कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है। आप इसे वेट लॉस और शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए खा सकते हैं।

जामुन का सेवन

प्रोटीन के साथ जामुन में कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम और मैंगनीज पाया जाता है। डायबिटीज में यह किसी रामबाण से कम नहीं है।

कीवी खाएं

कीवी में प्रोटीन के साथ-साथ ढेर सारा फाइबर और अन्य पोषक तत्व छिपे होते हैं, जो आपको लंबे समय तक सेहतमंद रखते हैं।  

अगर आपके शरीर में भी प्रोटीन की कमी हो रही है, तो इन फलों का सेवन जरूर करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com