बारिश हो रही है तो करें इन फलों का सेवन


By Farhan Khan01, Apr 2023 01:21 PMjagran.com

बरसात

बरसात के दिनों में सर्दी, खांसी और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है।

डॉक्टर्स

डॉक्टर्स बरसात के दिनों में सेहतमंद रहने के लिए काढ़ा पीने की सलाह देते हैं।

करें इन फलों का सेवन

अगर आप भी बरसात के मौसम में सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो रोजाना इन फलों का सेवन करें। आइए जानते हैं।

नाशपाती खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो नाशपाती विटामिन-सी का प्रमुख स्त्रोत है। इसके अलावा, इसमें फाइबर भी पाया जाता है।

वजन कंट्रोल

ऐसे में आप नाशपाती का सेवन कर सकते हैं। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है और बदलते मौसम में होने वाली संक्रामक रोगों का खतरा कम हो जाता है।

जामुन खाएं

जामुन में पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। जो डायबिटीज, किडनी और लिवर के लिए गुणकारी माने जाते हैं। बरसात के दिनों में जामुन सेहत का वरदान माना जाता है।

सेब खाएं

सेब में विटामिन-ए, बी1, बी2, आयोडीन, कैल्शियम, आयरन पाए जाते हैं। बरसात के दिनों में मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए सेब जरूर खाएं।

लीची

लीची में एंटीवायरल गुण होते हैं। इसका सेवन करने से न सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है बल्कि इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती है।

डाइट में शामिल

मानसून में आपकी डाइट में लीची जरूर होनी चाहिए और वैसे भी बारिश में लीची खूब आती है।