डायबिटीज में खाएं ये फल, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल


By Farhan Khan25, May 2023 04:56 PMjagran.com

खराब जीवनशैली

खराब जीवनशैली, गलत खानपान और काम के बढ़ते प्रेशर का लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ने लगा है।

डायबिटीज

जिसके चलते लोग विभिन्न तरह की परेशानियों के शिकार हो रहे हैं और डायबिटीज भी इन्हीं समस्याओं में से एक है।

गंभीर बीमारी

डायबिटीज अब ऐसी बीमारी बन चुकी है, जिससे हर दूसरा व्यक्ति पीड़ित है। यह गंभीर बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है।

ब्लड शुगर

ऐसे में डायबिटिक पेशेंट्स को दवा और लाइफस्टाइल में बदलाव करके ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना पड़ता है।

फायदेमंद फल

आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखते हैं।

जामुन

जामुन में 82 फीसदी पानी पाया जाता है। इसमें सुक्रोज की मात्रा भी कम होती है, जो ब्लड शुगर बढ़ने से रोकता है।

सेब

फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर सेब भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसे खाने से शरीर में ग्लूकोज लेवल स्टेबलाइज होने में मदद मिलती है।

किवी

हाई फाइबर से भरपूर किवी भी डायबिटीज में गुणकारी है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स 49 होने की वजह से यह डायबिटीज के लिए अच्छा है।

नाशपाती

नाशपाती में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और बीटा कैरोटीन के अलावा फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा होता है।

आड़ू

आड़ू में मौजूद फाइबर की भरपूर मात्रा डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है। अगर आप भी डायबिटीज समस्या से पीड़ित हैं तो ऐसे में आड़ू का सेवन जरूर करें।