आम फलों का राजा होता है। इस फल को गर्मी के मौसम में खूब खाया जाता है। आम टेस्टी होने के साथ साथ हेल्दी भी होता है। जानकर बताते हैं कि आम की हजारों किस्में होती है।
आम में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन-के, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन चीजों को भूल से भी आम के साथ नहीं खाना चाहिए? आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
आम और मसालेदार खाना, ये दोनों ही चीजें एक साथ कभी नहीं खानी चाहिए। ये चीजें गर्मी में आपके शरीर को और गर्म कर सकती है, जो कई गंभीर परेशानियों को जन्म दे सकता है।
आम खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपको पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आम और दही दोनों की तासीर अलग-अलग होती है। ऐसे में इन्हें एक साथ खाने से शरीर का तापमान बिगड़ सकता है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि आम और कोल्ड ड्रिंक का कॉम्बिनेशन सेहत पर नेगेटिव पर असर डालता है क्योंकि इन दोनों में ही शुगर होता है।
जो लोग आम के साथ करेला खाने की गलती करते हैं। ऐसे लोगों के पेट में रिएक्शन कर सकते हैं क्योंकि दोनों का स्वाद अलग-अलग होता है।
आम के साथ ये 5 चीजें खाने से तबियत बिगड़ सकती है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com