शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स


By Ashish Mishra24, Jul 2023 12:52 PMjagran.com

प्लेटलेट्स

शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होने पर कई तरह की समस्या उत्पन्न हो जाती है। आइए जानते हैं किन फूड्स का सेवन करने से प्लेटलेट्स को बढ़ाया जा सकता है?

खून निकलना

शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होने पर थोड़ी सी चोट लगने पर ज्यादा मात्रा ब्लड निकलने लगता है।

कीवी फल

कीवी फल में विटामिन सी, कॅापर और पोटैशियम पाया जाता है। यह शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करता है।

चुकंदर

चुकंदर में आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होता है। इसका सेवन करने से शरीर में तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ता है।

अनार

अनार में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। इसे डाइट में शामिल करने से प्लेटलेट्स बढ़ता है।

पपीता

शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होने पर पपीता खाने की सलाह दी जाती है। इसकी पत्तियों का जूस शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

खजूर

खजूर में आयरन पाया जाता है। जो शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स की कमी को दूर करने में मदद करता है।

संतरे का जूस

संतरा में फोलेट और विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके जूस का सेवन करने से प्लेटलेट्स बढ़ता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ