नाशपाती खाने से शरीर को होते हैं 6 जबरदस्त फायदे


By Ashish Mishra24, Jul 2023 12:36 PMjagran.com

नाशपाती

अक्सर लोग नाशपाती का सेवन करते हैं, लेकिन इसके फायदे को नहीं जान पाते हैं। यह शरीर से बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि इसे खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं?

पोषक तत्व

नाशपाती में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, पोटैशियम, फोलेट, फाइबर और मैग्नीशियम जैसे तत्व मिलते हैं।

एनर्जी

नाशपाती में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर में एनर्जी को बनाएं रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

पाचन

नाशपाती में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

नाशपाती को कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए नाशपाती का सेवन किया जा सकता है।

एनीमिया

नाशपाती में आयरन की मात्रा होती है जो हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है। यह शरीर को एनीमिया से बचाता है।

वजन में कमी

अगर आप मोटापे की समस्या से बचना चाहते हैं तो अपनी डाइट में नाशपाती को शामिल करें। इसका सेवन करने से वजन भी तेजी से कम होता है।

डायबिटीज

नाशपाती में एंटी डायबिटिक गुण होता है। इसका सेवन करके डायबिटीज की समस्या को कम किया जा सकता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ