मुंहासे नहीं सताएंगे, खाएं ये चीजें


By Farhan Khan07, Sep 2024 02:20 PMjagran.com

मुंहासे की समस्या

मुंहासे किसी भी उम्र में हो सकते हैं। इसके चलते स्किन से जुड़ी अन्य समस्याएं भी होने लगती है। जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए।

मुंहासे से निजात के लिए खाएं ये चीजें

अगर आप मुंहासे से परेशान हैं, तो ऐसे में आपको ये चीजें खानी चाहिए। जो किसी रामबाण से कम नहीं है। आइए इन चीजों के बारे में जानें।

विटामिन-सी

आपको मुंहासे से निजात के लिए डाइट में संतरे, नींबू, स्ट्रॉबेरी, ब्रोकोली और टमाटर जैसे फूड आइटम्स शामिल करने चाहिए।

एंटी-ऑक्सीडेंट शामिल करें  

ब्लूबेरी, रसभरी, पालक और अंगूर जैसे फूड आइटम्स का सेवन करने से आपके मुंहासे कम हो सकते हैं क्योंकि यह एंटी-ऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं।

जिंक खाएं

जिंक से भरपूर फूड आइटम्स- सीप, बीफ, चिकन और काले चावल जैसे फूड आइटम्स का सेवन करने काफी हद तक मुंहासे कम हो सकते हैं।

दलिया का सेवन

दलिया में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। अगर आप मुंहासे से परेशान हैं, तो यह फूड जरूर खाएं।

अखरोट खाएं

अखरोट को ज्यादातर दिमाग को हेल्दी और मेमोरी को बढ़ाने के लिए खाया जाता है लेकिन यह मुंहासे से भी निजात दिला सकता है।

पानी पिएं

मुंहासे से निजात के लिए आपको इन फूड्स के अलावा भरपूर मात्रा में पानी भी पीना चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।

इन फूड्स की मदद से आपको मुंहासे कम हो सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com