आजकल की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अक्सर हम काम करते करते जल्दी थक जाते हैं।
इस दौरान हम कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो हमें दिनभर एनर्जी से भरपूर रख सकें। हालांकि गलत जानकारी के चलते हम सही चीज नहीं खा पाते।
ऐसे में आज हम आपको उन फूड्स के बारे में बताएंगे, जो आपको एनर्जी प्रदान करने में मदद कर सकते हैं।
यह एक हेल्दी फूड है, जो आपकी स्किन, दिमाग और ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। एवोकैडो में विटामिन बी और सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो आपको हेल्दी रखता है।
स्ट्राबेरी एंटीओक्सिडेंट से भरपूर होती है, जो आपको न सिर्फ एनर्जी से भरपूर रखती है बल्कि आंखों और कोलेस्ट्रोल को रोकने में भी सहायक है।
ब्लूबेरी फाइटोकेमिकल्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसे खाने से दिमाग तो तेज होता ही है साथ ही शरीर में स्फूर्ति का भी संचार होता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ब्रोकोली खाने से आप का दिमाग तेज होता है और यह आप के सोचने की शक्ति पर भी खास प्रभाव डालता है।
पालक में विभिन्न खनिज लवण जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन तथा विटामिन ए, बी, सी आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाते हैं। जो आपको दिनभर तरोताजा रखते हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com