बच्चों को न खिलाएं ये फूड्स, सेहत होगी खराब


By Ashish Mishra23, Oct 2023 02:22 PMjagran.com

बच्चों की सेहत

अक्सर लोग बच्चों को कई ऐसी चीजें खिलाने लगते हैं जिससे उनकी सेहत खराब होने लगती है। आइए जानते हैं कि बच्चों को कौन सा फूड्स नहीं खिलाना चाहिए?

खानपान पर ध्यान देना

बच्चों को इस बात का अंदाजा नहीं रहता है कि कौन सा फूड्स उनके लिए अच्छा होता है। हमेशा बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

फास्ट फूड्स

इसमें सोडियम और शुगर की मात्रा होती है। इसे ज्यादा मात्रा में बच्चों को खिलाने से सेहत खराब हो सकती है।

सफेद ब्रेड

अक्सर लोग नाश्ते में सफेद ब्रेड खाते हैं। इसे रोजाना बच्चों को खिलाने से उनका हेल्थ खराब हो सकता है।

प्रोसेस्ड फूड्स

बच्चों को चिप्स और बिस्किट जैसे फूड्स ज्यादा पसंद होते हैं। अपने बच्चों को प्रोसेस्ड फूड्स से दूर रखना चाहिए। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है।

कोल्ड ड्रिंक्स

इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। अगर बच्चे कोल्ड ड्रिंक पीते हैं तो उनका वजन और कोलेस्ट्राॅल बढ़ सकता है।

शुगर कैंडी

अगर आप अपने बच्चों को शुगर कैंडी देते हैं तो इससे उनका मोटापा बढ़ सकता है। इसके अलावा इससे दांतों में सड़न की समस्या भी हो सकती है।

हेल्दी फूड्स

बच्चों को ज्यादा मात्रा में हेल्दी फूड्स जैसे फल, जूस और प्रोटीन युक्त पदार्थों को खिलाना चाहिए। इससे उनका हेल्थ सही रहती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

इन नेचुरल तरीकों से चेहरे की चर्बी हो जाएगी कम