विटामिन-ई के लिए खाएं ये 5 फूड्स, रहेंगे हेल्दी


By Farhan Khan10, May 2025 11:42 AMjagran.com

विटामिन-ई का क्या काम है?

शरीर को हेल्दी रखने में विटामिन्स अहम भूमिका निभाते हैं। विटामिन-ई इन्हीं में से एक है। यह विटामिन बालों और स्किन को हेल्दी रखने का काम करता है।

विटामिन-ई की कमी से क्या होता है?

बॉडी में विटामिन-ई की कमी होने से हाथ-पैर सुन्न, सुस्ती, थकान, मसल्स कमजोर और आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में हमेशा विटामिन-ई से भरपूर रहें।

विटामिन-ई से जुड़े फूड्स

आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो विटामिन-ई का रिच सोर्स होते हैं। आइए इन फूड्स के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

बादाम है जरूरी

बादाम याददाश्त को मजबूत बनाने का काम करते हैं क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। वहीं, यह शरीर में विटामिन-ई की कमी भी पूरा करता है।

ब्रोकली का सेवन करें

ब्रोकली को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जाता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन-के, विटामिन-ई, फोलेट, पोटेशियम, और फाइबर पाया जाता है। आपको रोज इसका सेवन करना चाहिए।

पालक जरूर खाएं

विटामिन-ई के लिए आपको पालक खाना चाहिए। यह हड्डियों को भी मजबूत रखता है। पालक में आयरन, विटामिन-ए, विटामिन-सी, फोलेट और फाइबर पाया जाता है।

अंडे खाने से मिलेगा विटामिन-ई

विटामिन-ई के लिए आप अंडे भी खा सकते हैं। हालांकि, गर्मी में एक या दो ही अंडे खाने चाहिए क्योंकि इनकी तासीर गर्म होती है। वहीं, अंडे आयरन और विटामिन-डी से भी भरपूर होते हैं।

एवोकाडो होता है बेस्ट

जो लोग रोजाना सुबह नाश्ते में एवोकाडो खाते हैं, ऐसे लोगों के शरीर में कभी विटामिन-ई कम नहीं होता। आपको भी नाश्ते में यह फल जरूर खाना चाहिए।

विटामिन-ई के लिए आपको ये 5 फूड्स जरूर खाने चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com