आजकल लोगों में तनाव की समस्या आम बात हो गई है। ऐसी कई चीजें होती हैं जिसका सेवन करने से भी डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं ये कौन सी चीजें हैं?
शरीर को स्वस्थ रखने में लाइफस्टाइल की अहम भूमिका होती है। लोग रात में देर से सोते हैं और सुबह देर से उठने पर काम का टेंशन बना रहता है।
मीठे पदार्थों को खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिसकी वजह से शरीर में एनर्जी कम होने लगती है। इसके कारण डिप्रेशन बढ़ने लगता है।
शराब पीने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकता है। यह दिमाग में सेरोटोनिन की सक्रियता को कम कर देता है जिसकी वजह से डिप्रेशन बढ़ने लगता है।
नमक का अधिक मात्रा में सेवन करने से टेंशन बढ़ सकता है। पर्याप्त मात्रा में ही नमक का सेवन करना चाहिए।
कैफीनयुक्त पदार्थों को अधिक मात्रा में सेवन करने से तनाव की समस्या हो सकती है। इसके अलावा रात को सोने में भी परेशानी हो सकती है।
लोग सोडा को बेझिझक पीना पसंद करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं। यह डिप्रेशन को भी जन्म दे सकता है।
कैचअप का अधिक मात्रा में सेवन करना शरीर के लिए घातक हो सकता है। इससे डिप्रेशन बढ़ने का खतरा होने लगता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ