हमारे शरीर को पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। विटामिन-डी इन्हीं तत्वों में से एक है। विटामिन-डी हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक तत्व है।
विटामिन-डी हमारे शरीर में बॉडी स्ट्रक्चर को मेनटेन करता है। यह शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस को रेग्युलेट करने में मदद करता है।
शरीर में इसकी कमी से हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द की समस्या होती है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं।
शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। दूध,दही आदि में कैल्शियम के साथ विटामिन-डी भी पाया जाता है।
संतरा विटामिन-डी का पर्याप्त स्रोत माना जाता है। इसके सेवन से विटामिन-डी की कमी नहीं होती है।
मशरूम भी विटामिन-डी का पर्याप्त स्रोत माना जाता है। इसमें किसी भी किसी भी खाने से ज्यादा विटामिन-डी पाया जाता है।
शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर पनीर का सेवन करें। इसमें विटामिन-डी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है और कैल्शियम भी मौजूद होता है।
विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए सबसे जरूरी है धूप। दिन में थोड़ी देर धूप में बैठने से शरीर में विटामिन-डी की कमी नहीं होती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM