हड्डियां हमारे शरीर का अहम अंग है, जिसे मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके चलते गंभीर समस्या होने का खतरा भी बना रहता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो आपकी हड्डियों को खोखला बना सकते हैं। आइए इन फूड्स के बारे में जानें।
कोल्ड ड्रिंक और सोडा लगातार पीने से शरीर की हड्डियां कमजोर होती है क्योंकि इनमें शुगर की मात्रा अधिक होती है।
ज्यादा मीठा खाने से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। बेहतर होगा कि आप कम से कम मीठा खाएं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप दिन में 4-5 कप चाय या कॉफी पीते हैं, तो इससे हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं।
ज्यादा नमक वाली चीजें खाने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके अलावा आपका बीपी भी बढ़ सकता है।
कच्चे पालक में ऑक्सलेट नामक पदार्थ होता है, जो हड्डियां कमजोर करने का काम करता है। ऐसे में भूल से भी कच्चा पालक न खाएं।
फलियां भी कमजोर हड्डियों के लिए जिम्मेदार मानी जाती हैं क्योंकि इनमें फाइटेट्स नामक पदार्थ होता है।
हड्डियों की मजबूती बनाए रखने के लिए इन चीजों से परहेज करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com