यदि साड़ी के साथ अट्रैक्टिव ब्लाउज न हो साड़ी की चमक भी फीकी फीकी सी लगती है। ऐसे में हमें हमेशा डिजाइनर ब्लाउज बनवाने चाहिए।
इसके साथ ही हमेशा अपनी फिजिक के अनुसार ब्लाउज स्टिच कराएं। आज हम आपको कुछ बोल्ड डीप नेक ब्लाउज दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप हैवी ब्रेस्ट पर कैरी कर सकती हैं।
आप किसी भी साड़ी के साथ श्वेता तिवारी के जैसा हाल्टर ब्लाउज बनवा सकती हैं। ये आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
आप इस तरह का ऑफ शोल्डर डीप नेक ब्लाउज भी पेयर कर सकती हैं। सिंपल साड़ी के साथ श्रद्धा दास ने स्टाइलिश फ्लोरल ब्लाउज पहना है।
रश्मिका मंदाना का लहंगे के संग ब्रॉड डीप नेक ब्लाउज हैवी ब्रेस्ट के लिए बेस्ट है। आप इसे आसानी से अपने टेलर से स्टिच करा सकती हैं।
इस तरह के राउंड ब्लाउज डिजाइन को आप डीप लुक देकर खुद को बोल्ड बना सकती हैं। ये साड़ी और लहंगे दोनों के संग शानदार लगते हैं।
आप यदि डीप नेक ब्लाउज में कुछ ग्लैमरस टच चाहती हैं, तो आप इस तरह का बिकिनी कट ब्लाउज स्टाइल कर सकती हैं।
श्रद्धा दास का प्रिंटेड साड़ी के साथ डीप वी नेक ब्लाउज काफी किलर लुक दे रहा है। हैवी ब्रेस्ट गर्ल्स के लिए ये डिजाइन परफेक्ट ऑप्शन है।