हमारे शरीर के साथ साथ दिमाग को भी एनर्जी की जरूरत होती है। आज हम आपको 7 ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिमाग की एनर्जी को फुल रखते हैं।
पालक, पत्ता गोभी, फूल गोभी समेत सभी प्रकार की हरी सब्जियां दिमाग की सेहत के लिए अच्छी होती हैं। इन सब्जियों में दिमाग तेज करने वाले बीटा-कैरोटीन, फोलिक एसिड, ल्यूटिन और विटामिन जैसे तत्व होते हैं।
दिमाग को तेज करने के लिए टमाटर का सेवन करना चाहिए। टमाटर में मौजूद लाइकोपीन मेमोरी से जुड़ी बीमारियों को दूर रखता है।
नट्स में ओमेगा -3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो दिमाग को कमजोर होने से रोकता है।
कैफीनयुक्त चाय और कॉफी जैसे पेय पदार्थ दिमाग की इंफॉर्मेशन प्रोसेस करने की क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे दिमाग में पोषण मिलता है।
साबुत अनाज जैसे साबुत गेहूं, दलिया, जौ और ब्राउन राइस एक संतुलित आहार का अहम हिस्सा है। ये शरीर के साथ साथ दिमाग को भी हेल्दी रखते हैं।
अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो आप ऑयली मछली और अंडे का सेवन भी कर सकते हैं। ये भी दिमाग को तेज करते हैं।
डार्क चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड्स और कैफीन से भरपूर है आपके ब्रेन को बूस्ट करती है। दिमाग तेज करने के लिए आप डार्क चॉकलेट का सेवन करें।