शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए हमें अहम पोषक तत्व डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो शरीर को बेजान बना सकती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप डाइट में ज्यादा सोडियम वाले फूड्स, जैसे- चिप्स, प्रोसेस्ड फूड, और फास्ट फूड आदि खाते हैं, तो इससे आपकी बॉडी में कैल्शियम की कमी हो सकती है।
कैल्शियम की कमी होने से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती है। इसके चलते आपका शरीर बेजान हो सकता है। ऐसे में नमक सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
कॉफी, चाय, और एनर्जी ड्रिंक्स जैसे कैफीन वाले ड्रिंक्स को ज्यादा मात्रा में पीने से कैल्शियम का अब्जॉर्प्शन प्रभावित हो सकता है। जिससे आप वीक हो सकते हैं।
अगर आप कैफीन पीते हैं, तो संतुलित मात्रा में ही इसे पिएं और कैल्शियम से भरपूर फूड आइटम्स को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे आप मजबूत होंगे।
कुछ फूड आइटम्स, जैसे- पालक, चुकंदर, और स्विस चार्ड में ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में इन्हें ज्यादा खाने से आप और कमजोर हो सकते हैं।
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन अगर इसकी मात्रा ज्यादा हो जाए, तो यह कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन को प्रभावित कर सकता है। इससे हड्डियां कमजोर हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com