ये फूड्स खाने से गंदा Cholesterol हो सकता है कम


By Farhan Khan09, Oct 2024 01:10 PMjagran.com

कोलेस्ट्रॉल बेहद जरूरी

कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में हार्मोन बनाने, विटामिन-डी के उत्पादन करने और खाना पचाने आदि में काफी अहम रोल अदा करता है।

कोलेस्ट्रॉल के प्रकार

कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होते हैं, पहला बैड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा गुड कोलेस्ट्रॉल होता है। बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने से आप बीमार हो सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए खाएं ये चीजें

वहीं गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए बेहतर माना जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे, जिन्हें खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो सकता है।

साबुत अनाज

साबुत अनाज कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है क्योंकि यह सॉल्युबल फाइबर से भरपूर होता है। इसके चलते गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा मिल सकता है।

बीन्स खाएं

साबुत अनाज की तरह ही बीन्स भी सॉल्युबल फाइबर का उच्च स्रोत होते हैं। आप ब्लैक बीन्स, राजमा, लोबिया आदि डाइट में शामिल कर सकते हैं।

मछली खाएं

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप मछली भी खा सकते हैं क्योंकि यह ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होती है।

सालमन फिश खाएं

आप मछली में सालमन, मैक्रेल, टूना, सारडीन्स, रेनबो ट्राउट आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

नट्स का सेवन

बादाम, पिस्ता और मूंगफली आदि जैसे नट्स फाइबर से भरपूर होते हैं। इसके चलते शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है।

इन सभी चीजों का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो सकती है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com