Breastfeeding में नहीं खानी चाहिए ये चीजें, तबियत बिगड़ते नहीं लगेगा टाइम


By Farhan Khan19, Feb 2025 03:51 PMjagran.com

मां का दूध होता है अमृत

बच्चे को हेल्दी और सेहतमंद बनाए रखने के लिए मां का दूध अमृत होता है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अपने खानपान और स्वास्थ्य का खासतौर से ध्यान रखना चाहिए।

स्तनपान कराने वाली महिलाएं न खाएं ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भूल से भी नहीं खानी चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

खट्टे फल नहीं खाने चाहिए

स्तनपान के दौरान महिलाओं को संतरे, नींबू और आंवला जैसे खट्टे फलों का सेवन से बचना चाहिए क्योंकि ये बच्चे के पेट में जलन पैदा कर सकते हैं।

कैफीन का सेवन ज्यादा न करें

स्तनपान कराने वाली महिलाओं को कैफीन का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे बच्चे में एनीमिया की प्रॉब्लम हो जाता है।

बर्गर खाने से बचें

स्तनपान कराने वाली महिलाओं को केक, पेस्ट्री, व्हीप्ड क्रीम, पिज्जा और बर्गर जैसे फूड आइटम्स से दूर रहें क्योंकि इनमें ट्रांस फैट की मात्रा ज्यादा होती है।

समुद्री नमक न खाएं

स्तनपान कराने वाली महिलाओं को समुद्री नमक के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से दूध की गुणवत्ता कम हो जाती है।

अल्कोहल न पिएं

महिलाओं को अल्कोहल और धूम्रपान के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इसके कारण स्तनपान की अवधि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com