भुने हुए अमरूद को खाने से होते हैं ये 5 फायदे


By Ashish Mishra20, Feb 2025 06:00 AMjagran.com

अमरूद का सेवन करना

अक्सर लोग अमरूद खाना बेहद पसंद करते हैं। इसे खाने से शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि भुने हुए अमरूद खाने से क्या फायदे होते हैं?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

अमरूद में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन ई पाए जाते हैं। भुने हुए अमरूद खाने से कई फायदे होते हैं।

पाचन तंत्र को मजबूत करना

भुने हुए अमरूद में फाइबर की मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में मददगार है। इसे खाने से पेट संबंधी समस्याएं जैसे- गैस, एसिडिटी और अपच से राहत मिलता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

अमरूद में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी होता है। इसे भुनकर खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है।

डायबिटीज को कंट्रोल करना

भुने हुए अमरूद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण होता है।

हार्ट को हेल्दी रखना

भुने हुए अमरूद में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते है, जो हार्ट को हेल्दी रखते हैं। इसे खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होने लगता है।

हड्डियों को मजबूत करने में मददगार

रोस्टेड अमरूद में कैल्शियम और फॉस्फोरस होते हैं, जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसे खाने से हड्डियां मजबूत रहती हैं और जोड़ों के दर्द से राहत मिलता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ