नाश्ते में आप जो कुछ भी खाते हैं, उसका सीधा असर हेल्थ पर होता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स भी ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीजें खाने की सलाह देते हैं।
आज हम आपको ब्रेकफास्ट के लिए कुछ ऐसे फूड्स बताएंगे, जो सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। आइए इन चीजों के बारे में जानें।
दही प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो पेट के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं।
आप दही को फलों, मेवों या ओट्स के साथ मिलाकर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता बना सकते हैं।
ओट्स एक बेहतरीन नाश्ते का विकल्प हैं। ओट्स फाइबर और प्रोटीन का रिच सोर्स माने जाते हैं।
ओट्स खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
आप ओट्स को दूध या पानी में पकाकर, फलों और मेवों के साथ मिला सकते हैं। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।
अंडे प्रोटीन का रिच सोर्स होते हैं। ऐसे में नाश्ते अंडे खाने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत हो सकती है। आप इसे अलग-अलग तरह से खा सकते हैं।
ब्रेकफास्ट में ये फूड्स खाने से आपकी सेहत चकाचक रहेगी। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com