महिलाएं अपने बालों को लंबा और हेल्दी बनाने के लिए सभी कोई न कोई टिप्स फॉलो करती ही हैं।
इसके लिए महिलाएं मार्केट से महंगे शैंपू, कंडीशनर और अन्य हेयर प्रोडक्ट्स पर काफी खर्चा करती हैं लेकिन इसके बाद भी उन्हें कोई रिजल्ट नहीं मिलता।
ब्यूटी पार्लर में हेयर ट्रीटमेंट या फिर केमिकल बेस्ड हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बालों को नुकसान हो सकता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें अपनाने से बाल लंबे और घने हो सकते हैं।
चिया सीड्स का सेवन करना बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, इससे हेयर रूट्स को पोषण मिलता है। साथ ही बाल झड़ने की समस्या खत्म हो जाती है।
एवोकाडो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई स्कैल्प में मौजूद पोर्स की मरम्मत करता है, जिससे बाल तेजी से बढ़ते है।
केले में पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इससे नरिशमेंट और मॉइस्चराइज करना आसान होता जाता है। इसका आप हेयर मास्क बनाकर सिर पर अप्लाई कर सकते हैं।
शकरकंद एक पौष्टिक आहार है। इसमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ