सेहतमंद रहने के लिए पौष्टिक और संतुलित आहार लेना जरूरी है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हम अपने भोजन में दूध, दही, फल, सब्जियां, दालें, अनाज और नट्स आदि शामिल करते हैं।
आप अपने भोजन में चाहे कितने भी हेल्दी फूड्स को शामिल कर लें, पोषण तभी मिलेगा जब आप इन्हें सही कॉम्बिनेशन में खाएंगे।
ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें एक साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए। आइए इन फूड्स के बारे में विस्तार से जानें।
दूध और मछली का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। दरअसल, इन दोनों की तासीर अलग होती है। दूध ठंडा होता है और मछली गर्म होती है।
कुछ लोग भोजन के साथ फल या फलों का जूस लेना पसंद करते हैं। लेकिन यह कॉम्बिनेशन आपकी पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है।
इससे आपका पेट खराब हो सकता है। इसलिए आपको भोजन और फलों के सेवन के बीच थोड़े समय का गैप रखना चाहिए।
यह कॉम्बिनेशन पाचन शक्ति को कमजोर कर देता है और शरीर में टॉक्सिन बनता है। दूध और केला एक साथ खाने से सर्दी, कफ और एलर्जी की समस्या हो सकती है।
घी और शहद का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। शहद की तासीर गर्म होती है, जबकि घी की तासीर ठंडी होती है। इन दोनों को एक साथ मिलाकर खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आप लंबे समय तक सेहतमंद रहना चाहते हैं तो ऐसे में इन चीजों को एक साथ कभी न खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com