बुढ़ापे में सेहतमंद रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स


By Farhan Khan05, Oct 2025 12:29 PMjagran.com

हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें

जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ने लगती है। वैसे-वैसे व्यक्ति को बीमारियां भी अपनी गिरफ्त में लेने लगती है। ऐसे में शरीर को निरोग रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना बेहद जरूरी है।

बुढ़ापे से जुड़ी हेल्दी टिप्स

आज हम आपको कुछ ऐसी इफेक्टिव टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से आप बुढ़ापे में भी सेहतमंद रह सकते हैं। आइए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

एक्सरसाइज करें

आपको आपके डेली रूटीन में रोजाना 10 से 15 मिनट की एक्सरसाइज जरूर शामिल करनी चाहिए। इससे आपकी बॉडी एक्टिव रहेगी और आपकी मांसपेशियां भी काफी मजबूत रहेंगी।

फल और सब्जियां खाएं

सेहत को बनाने में हमारे खानपान का अहम रोल होता है। आप जैसा खाते हैं, वैसा ही आपका शरीर बनता है और बुढ़ापे में तो खाने को लेकर और सतर्कता बरतनी पड़ती है। ऐसे में अपने आहार में फल और सब्जियां शामिल करें।

नियमित रूप से टेस्ट कराएं

उम्र बढ़ने के साथ ही बीमारियां भी दबे पांव आने लगती है। बुढ़ापे में अपनी बीमारियों को पता लगाने के लिए नियमित रूप से टेस्ट कराएं। इससे आप अपनी बीमारी के बारे में अच्छे से जान पाएंगे और टाइम पर इलाज करा पाएंगे।

दिन में 3-4 लीटर पानी पिएं

अगर आप बुढ़ापे में भी हेल्दी रहना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक दिन में 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए। इससे आपके शरीर में कभी पानी की कमी नहीं होगी।

सफेद नमक से परहेज करें

आपको अपने खाने में सफेद चीनी, सफेद नमक, सफेद चावल और सफेद आटा आदि चीजें शामिल करने से बचना चाहिए क्योंकि इन चीजों में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।

खाली पेट कॉफी न पिएं

सुबह खाली पेट आपको चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए। इससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। पहले कुछ खा लें। इसके बाद चाय या कॉफी का सेवन करें।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com