किडनी स्टोन से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स


By Farhan Khan13, Dec 2025 02:58 PMjagran.com

किडनी है जरूरी

आज की हमारी लाइफस्टाइल कुछ इस तरह की हो चुकी है कि अधिकतर लोग किडनी संबंधित परेशानियों से जूझ रहे हैं। यह हमारे शरीर से वेस्ट मटेरियल को बाहर निकालने का काम करती है। ऐसे में किडनी को हेल्दी रखें।

किडनी स्टोन से बचने की टिप्स

आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप फॉलो करते हैं, तो इससे आप किडनी स्टोन से बच सकते हैं। आइए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

3 से 4 लीटर पानी रोज पिएं

सर्दियों में अक्सर हम कम ही पानी पीते हैं और अगर आप कम पानी पीते हैं, तो ऐसे में आप किडनी स्टोन की समस्या के शिकार हो सकते हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपको दिन में 3 से 4 लीटर पानी रोज पीना चाहिए।

चिकन ज्यादा न खाएं

आपको रेड मीट, चिकन, मछली और अंडे जैसे एनिमल प्रोटीन का सेवन लिमिट में करना चाहिए। इन चीजों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे आपको किडनी स्टोन हो सकता है।  

संतरे ज्यादा खाने से बचें  

खट्टे फल जैसे नींबू, संतरा और अंगूर में प्राकृतिक रूप से साइट्रेट पाया जाता है। ऐसे में आपको इन चीजों को लिमिट में खाना चाहिए। इन फलों को अधिक मात्रा में खाने से आपको किडनी स्टोन हो सकता है।

नमक लिमिट में खाएं

अगर आप खाने में ज्यादा नमक डालते हैं, तो आज ही इस आदत को स्किप कर दें क्योंकि नमक में सोडियम होता है और सोडियम शरीर में कैल्शियम की मात्रा को यूरिन में बढ़ा देता है, जिससे किडनी में स्टोन बन सकता है।

पालक कम खाएं

किडनी स्टोन से बचने के लिए चुकंदर, पालक, और आलू जैसी चीजों को कम से कम खाना चाहिए। शरीर में इन फूड्स की अधिकता होने से आप किडनी स्टोन की समस्या के शिकार हो सकते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com